फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karishma Kapoor: इसलिए राज कपूर की सबसे प्रिय पोती रहीं करिश्मा कपूर, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Sat, 19 Oct 2024 07:39 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो में बताया कि वह राज कपूर की पसंदीदा पोती रहीं। करीना कपूर ने अपनी बहन के राज कपूर के करीब होने की वजह भी बताई, इसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगें।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की सिस्टर्स करिश्मा कपूर और करीना कपूर हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो में पहुंचीं। इस शो में कपूर सिस्टर्स ने अपने दादा जी यानी राज कपूर को लेकर कपिल शर्मा से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अभिनेत्री करिश्मा हमेशा अपने दादा जी यानी अभिनेता राज कपूर की सबसे फेवरेट रहीं।
विज्ञापन
Trending Videos

करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
राज कपूर की फेवरेट थीं करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर से बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने पूछा, 'आप दोनों में से अपने दादा जी का सबसे फेवरेट बच्चा कौन था'। तब करीना ने कहा, 'करिश्मा'। कारण रही कि वह परिवार की सबसे पहली बच्ची थीं। साथ ही उनकी आंखे दादा जी की आंखों के रंग से मिलती थीं। राज कपूर के बाद करिश्मा फिर तैमूर और अब राहा हम तीनों की आंखें नीली हैं।

Moana 2: थैंक्सगिविंग डे पर सबसे बड़ी ओपनिंग लेगी 'मोआना 2', पांच दिन में करेगी 100 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई

करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor
करिश्मा को लेकर करीना ने किए खुलासे
शो के दौरान करीना ने करिश्मा को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि करिश्मा को तैयार होने में काफी समय लग जाता है, जिसके कारण वह बहुत परेशान हो जाती हैं। करिश्मा की ये आदत करीना को बिल्कुल पसंद नहीं है। वहीं, शो के दौरान दोनों बहनों ने सैफ अली खान को लेकर भी कई सारी बातें की थीं।

Pyre: तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में होगा 'पायर' का वर्ल्ड प्रीमियर, विनोद कापड़ी ने जाहिर की खुशी

विज्ञापन

करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
अपने काम में बिजी हैं अभिनेत्रियां
बता दें कि अभिनेत्री करिश्मा कपूर नेटफ्लिक्स के शो 'मर्डर मुबारक' में नजर आई, इन दिनों रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर को भी जज कर रही हैं। वहीं, करीना कपूर द बकिंघम मर्डर्स में नजर आईं थीं। करीना कपूर अब रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' में नजर आएंगी। फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना के अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें