फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद के साथ काम करने को तैयार हुई करीना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मी दुनिया में कुछ भी हमेशा के लिए नहीं होता। न दोस्ती, न नफरत। तभी खबर आ रही है कि काफी सोचने के बाद करीना कपूर ने अपने पुराने बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर के साथ काम करने को मंजूरी दे दी है। सब ठीक रहा तो वह इस फिल्म में शाहिद के अपोजिट नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि निर्देशक अभिषेक चौधरी की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लिए शाहिद और आलिया भट्ट को पहले ही साइन किया जा चुका था, परंतु एक अहम रोल के लिए करीना से बात चल रही थी। शाहिद के नाम पर शुरुआत में करीना तैयार थीं और बहुत कहने पर उन्होंने निर्देशक से सोचने का वक्त मांगा था।

जब वी मैट के बाद कड़वे हो गए थे रिश्ते

करीना और शाहिद जब अलग हुए थे तो उनके रिश्ते अच्छे नहीं थे। इसके बाद वो एक-दूसके के सामने पड़ने से सदा बचते रहे। विडंबना यह है कि दोनों जब एक-दूसरे के प्रेम में थे तो उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटती रहीं, मगर आखिरी फिल्म ‘जब वी मैट’ की शूटिंग के बाद जब उनका संबंध टूट गया तो फिल्म हिट हो गई।

दोनों ही कलाकारों से जब भी मीडिया ने पूछा कि क्या वे कभी साथ में काम करेंगे तो उनका जवाब यही था कि अच्छी स्क्रिप्ट हुई तो इंकार नहीं होगा। ऐसा लगता है कि ‘उड़ता पंजाब’ दोनों के दिल को भा गई है। चौधरी को हां कहने के बाद बेबो अब नए साल में अपनी डेट्स की डायरी को खंगाल रही हैं ताकि फिल्म के लिए वक्त निकाला जा सके। फिलहाल करीना फिल्म बजरंगी भाईजान में सलमान खान के साथ शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

उड़ता पंजाब में एक अलग लुक में नजर आएंगे शाहिद

शाहिद कपूर उड़ता पंजाब में एकदम नए लुक में नजर आने की तैयारी में हैं। हैदर में जहां वह गंजे हो गए थे, वहीं इस फिल्म में वह इतने दुबले नजर आएंगे कि लोग कहेंगे... फूंक दिया तो उड़ जाएंगे!

अभिषेक चौधरी की फिल्म उड़ता पंजाब के लिए शा‌हिद कपूर अपना वेट लूज कर रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार बेहद पतला नजर आता है। इसके लिए शाहिद बेहद सख्त डायटिंग पर चल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें