फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 Teaser: क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज, रणवीर सिंह ने उड़ाए होश

Fri, 26 Nov 2021 01:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणवीर सिंह की यह फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज को जाएगी। दीपिका पादुकोण फिल्म में छोटा लेकिन अहम रोल निभाएंगी। वह रणवीर की पत्नी के किरदार में दिखेंगी।
विज्ञापन
83 टीजर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपिल देव की जिंदगी पर बन रही फिल्म 83 का टीजर सामने आ चुका है। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा और फर्स्ट लुक के सामने आने से ही फैंस के बीच उत्सुकता जाग गई थी वहीं अब फिल्म के टीजर ने फैंस को और भी हैरान कर दिया है। यह फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित है। इस साल क्रिकेटर और कप्तान कपिल देव ने देश को पहली बार वर्ल्ड कप का तोहफा दिया था।

विज्ञापन


83 का टीजर रिलीज

यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी। रणवीर सिंह की यह फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज को जाएगी। दीपिका पादुकोण फिल्म में छोटा लेकिन अहम रोल निभाएंगी। वह रणवीर की पत्नी के किरदार में दिखेंगी।

 

Film 83 Deepika Padukone first look - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
1983 में वेस्ट इंडीज को हराकर भारत ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। टीजर में उसी जीत की हल्की सी झलक देखने को मिल रही है। अब 30 नवंबर को इस फिल्म का ट्रेलर भी सामने आएगा। टीजर देखने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह ने इस टीजर को साझा करते हुए लिखा- भारत की सबसे बड़ी जीत के पीछे की कहानी। सबसे बड़ी ग्लोरी। 24 दिसंबर 2021 को फिल्म 83 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म फैंस के लिए क्रिसमस का तोहफा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें