फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने नए कलाकारों पर साधा निशाना! बोलीं- उनसे ज्यादा मेहनती हैं हमारी पीढ़ी के स्टार्स

Sat, 30 Dec 2023 11:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक बातचीत के दौरान करीना कपूर ने तब्बू और रानी मुखर्जी की दिल खोलकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने दोनों अदाकाराओं की तुलना मौजूदा पीढ़ी के सितारों से की। 
विज्ञापन
तब्बू-करीना कपूर-रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने इंडस्ट्री में न सिर्फ अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई है, बल्कि उन्होंने कई स्टीरियोटाइप्स भी तोड़े हैं। शादी और बच्चों के जन्म के बाद भी बेबो ने करियर से समझौता नहीं किया है। इस साल उन्होंने ओटीटी डेब्यू भी कर लिया। करीना हाल ही में आज की पीढ़ी के कलाकारों पर बात करती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि नए कलाकारों की तुलना में उनकी पीढ़ी के कलाकार ज्यादा मेहनती हैं।

विज्ञापन


रानी और तब्बू की तारीफ में बोलीं बेबो
हाल ही में एक बातचीत के दौरान करीना कपूर ने तब्बू और रानी मुखर्जी की दिल खोलकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने दोनों अदाकाराओं की तुलना मौजूदा पीढ़ी के सितारों से की। रानी के लिए करीना ने कहा, 'इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सितारों में वे बेहद प्रतिभाशाली स्टार हैं। रानी मुखर्जी हर तरीके से सिनैमेटिक हैं। वो कोई भी रोल प्ले करें, स्क्रीन पर एकदम ट्रांसफॉर्म हो जाती हैं। आप अपनी पलक नहीं झपका सकते'।
Salaar Amitabh Bachchan: निर्देशक प्रशांत नील का बड़ा खुलासा, बिग बी के इन किरदारों पर बनी ‘केजीएफ’ और ‘सलार’
विज्ञापन


नए कलाकारों के लिए कही ये बात
वहीं, तब्बू के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा, 'तब्बू भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की शानदार एक्ट्रेस हैं। उनके बारे में कहा जा सकता है कि कोई भी उम्र के बारे में नहीं सोच रहा है। वे सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। आखिर हम यहां एंटरटेन करने के लिए हैं। ऐसे में उम्र कैसे मायने रख सकती है?' करीना ने आगे कहा, 'कहने के लिए माफी चाहूंगी, लेकिन ये सभी कलाकार युवा कलाकारों के मुकाबले ज्यादा बेहतर काम कर रहे हैं'। 
विज्ञापन

Varun Dhawan: एक बार फिर दूल्हे के रोल में नजर आएंगे वरुण, 'दुल्हनियां 3' की कहानी फाइनल! जानिए कब होगी शूटिंग

उम्र पूछने पर जताई आपत्ति
करीना ने कहा, 'उम्र अब सिर्फ एक संख्या है और इस पर चर्चा भी नहीं होनी चाहिए। आप सभी अभिनेताओं की पुरानी पीढ़ी से यह नहीं पूछ रहे हैं कि उनकी उम्र कितनी है, तो हमसे कैसे पूछा जा रहा है? वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना हंसल मेहता की क्राइम थ्रिलर 'द बंकिघम मर्डर्स' में नजर आएंगी। इसके जरिए वो बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा करीना के पास 'द क्रू' भी है। इसमें वे तब्बू और कृति सेनन के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी।
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे ने फिर की तलाक की बात, सुनकर घरवाले भी रह गए हैरान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें