इसके बाद करीना कपूर खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सकारात्मक व्यक्ति हैं। उनका कहना था कि वो ट्रोलर्स के बारे में नहीं सोचती हैं। वो खुश और संतुष्ट हैं। करीना का यह भी कहना था कि उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर कुछ सोचकर नहीं रखा। यह नाम उनको और परिवार को पसंद आया इसलिए रख दिया।
आपको बता दें कि करीना कपूर खान अपने बेटे जेह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालती रहती हैं। उन्होंने अपने और पति के जन्मदिन पर भी परिवार के साथ मालदीव से तस्वीरें डाली थीं। वो अक्सर जेह के बारे में अपने फैंस को बताती रहती हैं। करीना का कहना था कि जेह के पैदा होते वक्त वो उसे स्तनपान करा पा रही थी, जबकि तैमूर के पैदा होते वक्त ऐसा नहीं कर पा रही थी। उन्होंने इस बात का जिक्र अपनी किताब में किया है।