फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Patel: बॉलीवुड की सोच पर करण पटेल ने कसा तंज, बोले- गुटबाजी न हो तो आधे एक्टर्स की बंद हो जाएंगी दुकान

Sun, 08 Oct 2023 11:14 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय टेलीविजन के चर्चित सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल के माध्यम से घर-घर में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले करण पटेल किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वहीं अब एक्टर अपनी बॉलीवुड फिल्म 'डैरन छू' के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो उनकी पत्नी अंकिता भार्गव ने बनाई है।
विज्ञापन
करण पटेल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेलीविजन के चर्चित सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल के माध्यम से घर-घर में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले करण पटेल किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वहीं अब एक्टर अपनी बॉलीवुड फिल्म 'डैरन छू' के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो उनकी पत्नी अंकिता भार्गव ने बनाई है। कहानी घर घर की से लेकर अपने सबसे लोकप्रिय टीवी शो ये है मोहब्बतें तक, करण पटेल ने एक लंबा सफर तय किया है। हाल ही में करण ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुल कर बात की थी। वही अब उनका बॉलीवुड पर गुस्सा फूट पड़ा है। वह टीवी स्टार्स के प्रति हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की सोच से बहुत नाराज हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

करण पटेल ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि हर कोई अपने लोगों का पक्ष लेता है, अगर ग्रुपिज्म नहीं होगा, और अगर इंडस्ट्री बहुत ईमानदार हो जाएगी तो आधे एक्टर्स की दुकान बंद हो जाएगी। हालांकि, चीजें बेहतर हो रही हैं, ऑडियंस अब और अधिक बुद्धिमान हो गई हैं। कंटेंट बेस्ड सिनेमा काम कर रहा है।'

करण पटेल - फोटो : instagram/karan9198
करण पटेल ने आगे कहा, 'हमारी इंडस्ट्री की एक ही प्रॉब्लम है, जो मुझे लगती है। इसका इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन मुझे यही लगता है कि हम नए तरह का सिनेमा देखना चाहते हैं, लेकिन हम फिर भी एक्टर वही पुराने चाहते हैं। तो अगर आप नए तरह का सिनेमा देखना चाहते हैं तो कहीं-कहीं नए एक्टर्स भी होने चाहिए। वही पुराने चेहरे नया सिनेमा कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है।'
विज्ञापन

वही करण ने टीवी एक्टर्स को लेकर बॉलीवुड के रवैये और सोच के बारे में भी बात की। करण ने कहा कि इंडस्ट्री में अभी भी लोग यही सोचते हैं कि ये तो टीवी स्टार है, बड़े पर्दे पर काम नहीं करेगा। करण ने कहा कि इंडस्ट्री की यह जो बंद सोच है, वह बदलनी चाहिए। इससे बहुत दुख होता है। करण पटेल ने यह भी दावा किया टीवी एक्टर एक फिल्म स्टार से बड़ा स्टार होता है। वह बोले, 'यदि वह टेलीविजन का चेहरा है, जो पिछले छह वर्षों से टीवी के टॉप शोज में से एक को चला रहा है, तो वह आपके मूवी स्टार से ज्यादा पॉपुलर और बिकने योग्य है।

यह भी पढ़ें: 'महाभारत' से प्रेरित है 'गदर 2' की कहानी? उत्कर्ष शर्मा ने फिल्म को लेकर किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें