करीना ने साझा की सेट से तस्वीर
फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं। वहीं अब करीना कपूर के बारे में भी संकेत मिला है। दरअसल, अभिनेत्री करीना कपूर ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "क्या मुझे यह कहने की जरूरत है कि मैं किसके लिए शूटिंग कर रही हूं? वह मेरे सबसे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। यह उनके साथ मेरी चौथी फिल्म है, निश्चित रूप से आखिरी नहीं।'' इस फोटो के साथ अभिनेत्री ने 'सिंघम अगेन' के निर्देशक रोहित शेट्टी को भी टैग किया है। इससे साफ जाहिर हैं कि वह 'सिंघम अगेन' में एक बार फिर अपनी भूमिका दोहराने के लिए तैयार हैं।
Kaala Paani Trailer: आशुतोष गोवारिकर की सात साल बाद कैमरे के सामने वापसी, बोले, ‘एक्टिंग बहुत कठिन होती है’
रणवीर कपूर ने दी प्रतिक्रिया
करीना कपूर के इस पोस्ट पर रणवीर कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'यह उनके साथ मेरी भी चौथी फिल्म है और आपके साथ पहली। बता दें कि 'सिंघम अगेन' में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने 'सिम्बा' के लुक में नजर आएंगे और इसी फिल्म में वह करीना कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करेंगे। 'सिंघम अगेन' की शूटिंग फिलहाल रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है। करीना ने शुक्रवार को यात्रा के दौरान एक सेल्फी भी साझा की थी और उन्होंने बताया था कि वह हैदराबाद की यात्रा कर रही हैं। 'सिंघम अगेन' के अलावा करीना 'द क्रू' की भी शूटिंग कर रही हैं।
Misson Raniganj: ‘मिशन रानीगंज’ से दर्शकों का इसलिए नहीं बना भावुक रिश्ता, दोहरा दी ‘विक्रम वेधा’ की गलती