निर्माता निर्देशक करण जौहर सोशल मीडिया पर निर्देशक नहीं बल्कि एक पिता की तरह ही दिखाई देते हैं। करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्सर बेटे यश और बेटी रूही के वीडियो साझा करते रहते हैं। अब करण जौहर ने एक नया वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनका बेटा यश अपने हेयर स्टाइल को लेकर काफी दुखी है। यश अपने आप को 'रॉकस्टार' समझते हैं। इसको लेकर करण जौहर ने इस बात को हंसी मजाक में ट्रोल किया गया।
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar
करण जौहर के बेटे यश खुद को मानते हैं रॉकस्टार
वीडियो में करण जौहर यश से पूछते हैं कि तुम इतने दुखी क्यों हो। इस पर यश कहते हैं कि उनके बाल बहुत ही छोटे हैं। इस पर करण जौहर करते हैं क्यों तुम रॉकस्टार हो जो बड़े बाल चाहिए। इस पर यश कहते हैं मैं पहले से रॉकस्टार हूं। इस पर करण जौहर कहते हैं...क्या तुम पहले से रॉकस्टार हो....गट्स।
Mallika Sherawat: मर्डर के लिए टीवी पर शर्मिंदा होने की घटना को मल्लिका ने किया याद, बोलीं- मुझे शर्म नहीं आई
करण जौहर
- फोटो : PTI
प्रशंसकों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
करण जौहर के बेटे की इस बात को प्रशंसकों ने बड़े ही ध्यान से सुना है। प्रशंसकों ने इस वीडियो में कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'बच्चे ने हमारा दिल चुरा लिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्यूट बच्चा'।
Kareena Kapoor Khan: करीना ने बताया अपना पहला बॉलीवुड क्रश, बहन करिश्मा की सबसे बुरी फिल्म का भी किया जिक्र
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
यश के आत्मविश्वास की तारीफ की
प्रशंसकों ने कमेंट किया, 'वह रॉकस्टार है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे ये कॉन्फिडेंस अच्छा लगा, मुझे बच्चे के आत्मविश्वास पर बहुत प्यार आ रहा है'। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर अपनी अगली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के साथ आने वाले हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन काम करने वाले हैं।