फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: 'इस काम को न करने पर मां से पड़ती थी करण जौहर को डांट', निर्माता ने इंटरव्यू में किया खुलासा

Wed, 25 Oct 2023 12:00 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता करण जौहर रियलिटी शो 'कॉफी विद करण सीजन 8' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। करण का यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 26 अक्तूबर यानी कल से शुरू होने वाला है। निर्माता अक्सर अपने जीवन से जुड़े किस्सों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इस बीच, करण जौहर ने एक चैट शो में अपने बचपन के किस्से को साझा किया है। साथ ही इस कारण से मां से पड़ने वाली डांट को भी याद किया है।
विज्ञापन


बचपन का किस्सा किया साझा
करण जौहर ने बातचीत में बताया कि उनकी परवरिश शुरू से ही आरामदायक रही है लेकिन उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया था जब करण को अपनी मां हीरू जौहर से डांट मिली। करण ने अपनी फिल्म कभी खुशी कभी गम के एक सीन से बचपन के इस किस्से को जोड़ा। निर्माता ने हंसते हुए पूछा कि क्या आपने देखा है कि मेरी फिल्म में छोटा रोहन किशोरावस्था तक अपने जूते के फीते नहीं बांध पाता था।

यह भी पढ़ें: Raj Kundra: पति की गिरफ्तारी पर देश छोड़ने को तैयार थीं शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा ने बड़े दावे से बढ़ाई हलचल
विज्ञापन


बचपन में मां से पड़ती थी डांट
निर्माता ने अपने बचपन के किस्से को याद करते हुए बताया कि 12 साल की उम्र में वह अपने जूते के फीते भी नहीं बांध पाते थे। हमेशा इस बात को लेकर उन्हें अपनी मां हीरू जौहर से डांट पड़ती थी। करण ने कहा, 'कभी खुशी कभी गम के उस दृश्य में वह मैं ही था, जिसमें जूते के फीते न बांध पाने की क्षमता नहीं थी। वास्तव में, मुझे अपनी मां से केवल इसलिए डांट खानी पड़ी क्योंकि 12 साल की उम्र में मैं अपने जूते के फीते नहीं बांध पाता था।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Chandrachur Singh: चंद्रचूड़ सिंह ने उठाया सलमान के 'झूठ' से पर्दा, इस वजह से ठुकराई थी 'कुछ कुछ होता है'

'कॉफी विद करण 8' को करेंगे होस्ट
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्माता ने सात साल बाद फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, अब करण जौहर रियलिटी शो 'करण सीजन 8' को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें