फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री जयंती का निधन, नींद में ही दुनिया को कह दिया अलविदा

Mon, 26 Jul 2021 10:43 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस जयंती का निधन हो गया है।
  • उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
  • जयंती के बेटे कृष्ण कुमार ने अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
jayanthi - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की सुबह सिने प्रेमियों के लिए दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस जयंती का निधन हो गया है। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। जयंती के बेटे कृष्ण कुमार ने अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की है। वह उम्र संबंधित होने वाली दिक्कतों से परेशान थीं, उन्होंने अपने घर पर सोते हुए आखिरी सांस ली। आपको बता दें, साल 2018 में जयंती के निधन की अफवाह उड़ी थी, तब उन्होंने सामने आकर सफाई दी थी।

विज्ञापन


जयंती का जन्म 6 जनवरी 1945 को कर्नाटक में हुआ था। अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर करने वाली जयंती ने अभिनय, प्रोडक्शन और गायकी में हाथ आजमाया। 60 से  80 के दशक की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक मानी जाने वाली जयंती ने जेमिनी गणेशन, MGR और जयललिता जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया।

हिंदी फिल्मों में भी किया काम
जयंती ने तीन बॉलीवुड फिल्मों तीन बहुरानियां, तुमसे अच्छा कौन है और गुंडा में काम किया। उन्होंने मलयालम, तेलुगु, तमिल सहित अन्य भाषाओं को मिलाकर करीब 100 फिल्मों में काम किया। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें अभिनय शारदे उपाधि से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें