फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : ‘आधार’ फिल्म को सीबीएफसी से मंजूरी के बाद यूआईडीएआई ने सुझाए 28 संशोधन 

Mon, 26 Jul 2021 09:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई

सार

  • यूआईडीएआई ने हिंदी फिल्म ‘आधार’ के 28 डायलॉग पर जताई है आपत्ति
  • सीबीएफसी ने फिल्म को 2019 में हरी झंडी दी थी
विज्ञापन
आधार फिल्म - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने हिंदी फिल्म ‘आधार’ के कुछ डायलॉग पर आपत्ति जताई है और इसमें 28 संशोधन सुझाए हैं। फिल्म के निर्देशक सुमन घोष ने रविवार को यह जानकारी दी। वहीं, इस मामले में यूआईडीएआई को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


फिल्म मुक्केबाज में किरदार निभाने वाले अभिनेता विनीत कुमार सिंह फिल्म आधार में नजर आएंगे, जिसके सह-निर्माता जियो स्टूडियो और दृश्यम फिल्म्स हैं। घोष के मुताबिक, आधार नंबर जारी करने वाली सरकारी एजेंसी यूआईडीएआई के अधिकारियों ने जियो स्टूडियो से संपर्क कर जनवरी में फिल्म दिखाने को कहा था।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को 2019 में हरी झंडी दी थी और इस साल 5 फरवरी को फिल्म रिलीज होनी थी। हालांकि, एक सप्ताह पहले ही अचानक इसे रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें