फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandramukhi 2: एक बार फिर राघव लॉरेंस और कंगना में होगी जंग, हिंदी में रिलीज होने जा रही चंद्रमुखी 2

Sun, 24 Sep 2023 09:07 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 पिछले काफी लंबे समय से खबरों की सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में अब इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की धाकड़ क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत आज किसी पहचान की महोताज नहीं है। एक्ट्रेस की फिल्म चंद्रमुखी 2 पिछले काफी लंबे समय से खबरों की सुर्खियों में बनी हुई है। हर कोई एक्ट्रेस की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। यह फिल्म तमिल हिंदी तेलुगू मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में अब इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

बात करें कंगना के चंद्रमुखी 2 के हिंदी ट्रेलर की तो इसकी शुरुआत एक हवेली से होती है। 17 साल पहले से शुरू होती है, जब गंगा ने खुद को चंद्रमुखी समझकर ऐसा तांडव मचाया था, मानो पूरे गांव में प्रलय आ गया हो, अब तो खुद चंद्रमुखी ही आ गई है। अब पता नहीं कौन सी कयामत आएगी। इसके बाद एक्शन के साथ राघव लॉरेंस की एंट्री होती है, जो इस परिवार को चंद्रमुखी से बचाएगा। एक मंदिर भी है, जिसकी किसी ने भी साफ-सफाई करने की कोशिश की है तो चंद्रमुखी ने उन सभी को मौत के घाट उतार दिया। खौफनाक बात ये भी है कि हवेली में रहने वाले परिवार का एक सदस्य चंद्रमुखी के वश में आ जाता है। आखिर क्या होगा, जब कंगना रनौत यानी चंद्रमुखी और राघव लॉरेंस यानी वेट्टैयन आमने सामने होंगे।
विज्ञापन

चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में कंगना रणौत के अलावा राधिका सरथकुमार, वादिवेलु, लक्ष्मी मेनन, महिमा नांबियार, सृष्टि डांगे, रवि मारिया और सुरेश मेनन भी अहम किरदार में हैं। बता दें कि, चंद्रमुखी 2 पहले 15 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ अटकलों की वजह से इसकी रिलीज तारीख आगे बढ़ाकर 28 सितंबर कर दिया गया। वहीं इसी के साथ आपको दें कि कंगना रणौत की फिल्म 28 सितंबर को 'फुकरे 3' से टकराने वाली है। अब लोग किस पर अपना प्यार लुटाते हैं, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए आमिर खान, राहत कोष में दिया इतना दान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें