फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Anand: देव आनंद के सौवें जन्मदिन से पहले मुंबई में जुटे दीवाने, जैकी श्रॉफ, वहीदा ने सुनाईं सुनहरी यादें

Sat, 23 Sep 2023 10:55 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

 दिग्गज अभिनेता देव आनंद का इस महीने 26 तारीख को सौवां जन्मदिन है। ऐसे में इस मौके को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने 'देव आनंद@100 फॉरएवर यंग' का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन
देव आनंद@100 फॉरएवर यंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देव आनंद का इस महीने 26 तारीख को सौवां जन्मदिन है। ऐसे में इस मौके को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने 'देव आनंद@100 फॉरएवर यंग' का आयोजन किया। इस दो दिवसीय यह  समारोह 23 और 24 सितंबर को 30 शहरों और 55 सिनेमाघरों में आयोजित किया गया है। जानकारी के मुताबिक फाउंडेशन ने देव आनंद की चार फिल्मों 'सीआईडी' (1956), 'गाइड'(1965), 'ज्वेल थीफ' (1967) और 'जॉनी मेरा नाम' (1970) के नए डिजिटाइज्ड प्रिंट पुणे स्थित भारतीय फिल्म संग्रहालय से इसी सिलसिले में हासिल किए हैं।

 
विज्ञापन

 

देव आनंद@100 फॉरएवर यंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'जॉनी मेरा नाम' और 'गाइड' की हुई स्क्रीनिंग
इस बीच जुहू में 'देव आनंद@100 फॉरएवर यंग' फिल्म महोत्सव हाउसफुल रहा। पीवीआर जुहू में फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' और 'गाइड' की स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर एफएचएफ के निदेशक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर, अभिनेत्री वहीदा रहमान, अभिनेता जैकी श्रॉफ और निर्देशक श्रीराम राघवन मौजूद रहें।

देव आनंद@100 फॉरएवर यंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जैकी श्रॉफ और वहीदा रहमान ने सुनाई सुनहरी यादें 
इस खास मौके पर सदाबहार अभिनेता को याद करते हुए जैकी श्रॉफ, वहीदा ने देव आनंद से जुड़ी सुनहरी यादें को सबके साथ साझा किया। बीते दिनों खबर आई थी कि दिवंगत अभिनेता के जुहू स्थित बंगले को भारी कीमत पर बेचा जाएगा। मगर देव आनंद के भतीजे और फिल्म मेकर केतन आनंद ने सुपरस्टार के बंगले को 400 करोड़ रुपये में बेचे जाने के सभी दावों को खारिज कर दिया था।
 
विज्ञापन

देव आनंद@100 फॉरएवर यंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन
देव आनंद को उनकी बेहतरीन फिल्मों के लिए चार बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। हिंदी सिनेमा में उनके योगदान  के लिए साल 2001 में उन्हें भारत सरकार ने प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। तीन दिसंबर 2011 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें-  
Atlee Jawan: जवान के निर्देशक की ये फिल्में देखी क्या, पहली ही फिल्म में लगाया सिक्सर, पढ़िए पूरा स्कोर कार्ड
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें