फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana vs Uddhav: 'आखिर टूट ही गया घमंड' कंगना ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, बोलीं- मैंने कहा था न...

Thu, 30 Jun 2022 12:52 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत, उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। एक तरफ जहां उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, वहीं दूसरी तरफ देवेंद्र फडणवीस आगे की रणनीति तय करने में जुटे हुए हैं। महाराष्ट्र इस सियासी संकट के बीच अब कंगना रणौत का बयान सामने आया है। जी हां, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी करते हुए उद्धव ठाकरे और उनकी सरकार पर वार किया है।
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
अभिनेत्री ने कहा, '1975 के बाद ये समय भारत के लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण समय है। 1975 में लोक नेता जय प्रकाश नारायण की एक ललकार से सिंघासन छोड़ो की जनता आती है और सिंघासन गिर गए थे। 2020 में मैंने कहा था कि लोकतंत्र एक विश्वास है और सत्ता के घमंड में आकर जो इस विश्वास को तोड़ता है, उसका घमंड टूटना भी निश्चित है। यह किसी व्यक्ति की शक्ति नहीं है। ये शक्ति है सच्चे चरित्र की।'
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत आगे कहती हैं, 'दूसरी बात... हनुमान जी को शिव का 12वां अवतार माना जाता है और जब शिवसेना ही हनुमान चालीसा को बैन कर दे तो उन्हें शिव भी नहीं बचा सकते। हर हर महादेव, जय हिंद, जय महाराष्ट्र।' बता दें कि वीडियो शेयर करते हुए कंगना रणौत ने ये तक लिख डाला कि 'जब पाप बढ़ जाता है, तो सर्वनाश होता है और उस के बाद सृजन होता है…'।
विज्ञापन

4 of 4
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कंगना रणौत, उद्धव ठाकरे सरकार पर तंज कस रही हैं। इससे पहले भी कई बार संजय राउत संग कंगना रणौत की भिड़ंत हो चुकी है। आपको तो याद ही होगा वह किस्सा जब कंगना रणौत के ऑफिस पर बीएमसी ने बुलडोजर चलाया दिया था। उस समय कंगना रणौत ने उद्धव ठाकरे सरकार को ललकारा था और कहा था कि आज मेरा घर टूटा है जल्द ही तेरा घर टूटेगा। अब तक महाराष्ट्र में सियासी घमासान मचा हुआ है तब कंगना का यह बयान काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें