उन्होंने कहा कि "वह इस सम्मान के योग्य नहीं हैं। वह सभी के लिए सद्भाव और अच्छाई पर आधारित भारत की भावना का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। इसलिए सामाजिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, किसानों, सिखों और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने के लिए एक्ट्रेस से पद्मश्री तुरंत वापस ले लिया जाना चाहिए।"
सिरसा ने आगे ने बताया कि डीएसजीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मिलने और रणौत के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने के लिए मुंबई जाएगा। उन्होंने कहा कि वह उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस उपायुक्त से भी मुलाकात करेंगे।
सिरसा ने आरोप लगाया है कि, "इस बार यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कंगना रणौत को जमानत न मिले और वह बार-बार सिखों के खिलाफ जहर उगलने के अपने आरोप में जेल जाएं। वह सस्ते प्रचार के लिए हिंदुत्व का कार्ड खेल रही हैं।" गौरतलब है कि हाल ही में कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से यह विवाद काफी बढ़ गया है। कंगना के इंस्टाग्राम पोस्ट पर सिखों के लिए इस्तेमाल की गई भाषा और विचार पर दिल्ली की सिख गुरुद्वारा प्रबंधन ने नाराजगी जाहिर की है।