सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक
करीना के इस लुक का लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया। उनके वायरल हुए इस लुक को देखने के बाद एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये स्टार्स इतने अमीर हैं, लेकिन इनके पास कपड़े क्यों नहीं होते’। तो वहीं कई यूजर्स ने उनके इस लुक को नाइट टॉप बताकर उनका खूब मजाक उड़ाया। करीना कपूर का ये दिलकश अंदाज प्रशंसकों को कुछ खास रास नहीं आया।
सैफ अली खान के साथ घूमने निकली थीं करीना
करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ घूमने निकली थीं, जहां उन्हें मीडिया ने अपने कैमरे में कैप्चर किया। इस दौरान इन दोनों ने मीडिया कैमरा के लिए जमकर पोज दिया। बता दें कि हाल ही में सैफ अली खान की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। तो वहीं करीना कपूर खान भी जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर करीना कपूर खान लगातार सुर्खियों में हैं।