पिछले महीने कई पार्टियों में नजर आने वाली कैटरीना कैफ पूरी तरह शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले हफ्ते वह फिल्म सिटी में एक एड की शूटिंग के दौरान कैमियल मार्टिन के साथ दिखाईं दीं थी। इसी एड शूट के दौरान खींची गई उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें कैटरीना के साथ कैमियन मार्टिन दिखाई दे रहे हैं।
ऐसे में यह सोचना जायज है कि रणबीर के साथ अफेयर की खबरों के बीच यह कौन आ गया। बताया जाता है कि यह तस्वीर एक सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कम्पनी के मार्केटिंग डायरेक्टर कैमियल मार्टिन की है।
कैटरीना ने अभी-अभी थाईलैंड में रणबीर कपूर के साथ जग्गा-जासूस की शूटिंग पूरी की है। इसके बाद वह श्रीनगर में होने वाली 'फितूर' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी।