सलमान के बाद अब अजय देवगन भी पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं। इस मौके पर फिल्म 'एक्शन जैक्सन' की पूरी टीम के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी के पिता शत्रुघन सिन्हा भी मौजूद रहे।
आजकल बॉलीवुड के स्टार्स में मोदी से मिलने की होड़ मची हुई है। इससे उनकी फिल्म को कुछ और चर्चा भी मिल जाती है।
प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली पहुंची फिल्म 'एक्शन जैक्सन' की टीम को लगे हाथ प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिल गया। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मोदी ने बॉलीवुड कलाकारों को समय दिया। टीम की कास्ट के साथ पीएम मोदी ने तस्वीर भी खिंचवाईं। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक्शन जैक्सन' 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है।