फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी के लिए कठिन था 'कड़क सिंह' का किरदार, अभिनेता ने किया वजह का खुलासा

Tue, 05 Dec 2023 06:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंकज त्रिपाठी का कहना है कि फिल्म 'कड़क सिंह' में उनका रोल काफी चुनौतीपूर्ण था। अभिनेता ने कहा कि इसे लिखना, स्क्रीनप्ले सबकुछ बेहद कठिन रहा।
विज्ञापन
कड़क सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंकज त्रिपाठी आज इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने छोटे-छोटे रोल निभाकर की, लेकिन अपने शानदार अभिनय की बदौलत आज उन्होंने अपना बड़ा नाम कमा लिया है। पर्दे पर अपना किरदार अदा करने के लिए वे उसमें पूरी जान झोंक देते हैं। अभिनेता जल्द ही फिल्म 'कड़क सिंह' में नजर आएंगे। ये फिल्म इसी महीने ओटीटी पर दस्तक देगी। पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में इस फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया।

विज्ञापन


बोले फिल्म को बनाना बेहद कठिन था
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बताया कि फिल्म 'कड़क सिंह' में उनका रोल काफी चुनौतीपूर्ण था। अभिनेता ने कहा, 'लिखना, स्क्रीनप्ले करना सबकुछ कठिन था। इस फिल्म को बनाना ही बेहद कठिन रहा। इस फिल्म पर और भी काम करने की जरूरत थी, क्योंकि ये एक अलग कंटेंट है'। इसके साथ ही पंकज त्रिपाठी को पूरी उम्मीद है कि फिल्म जैसी भी बनी है, अच्छी है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा'।
Bollywood: इन सितारों ने टीवी से की थी अपने अभिनय पारी की शुरुआत, आज बॉलीवुड का ताज पहन कमा रहे हैं नाम
विज्ञापन


बोले- 'ओटीटी एक्सपर्ट नहीं'
फिल्म 'कड़क सिंह' एक थ्रिलर विषय पर बनी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेहतर काम करने के लिए अभिनेता को खासतौर से जाना जाता है। इसे लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मैं सिनेमा या ओटीटी का एक्सपर्ट नहीं हूं लेकिन मैं जानता हूं कि अच्छी एक्टिंग कैसे करते हैं। मैं जानता हूं कि आज की जनता ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद करती है और बहुत से लोगों को डिजिटल कंटेंट ही पसंद आते हैं। तो देखते हैं ये हमें कहां ले जाता है'।
विज्ञापन

Chennai Floods: चेन्नई में बाढ़ से बचाए गए आमिर खान और विष्णु विशाल, घंटों फंसे रहने के बाद ली राहत की सांस

इस ओटीटी पर होगी रिलीज
बता दें कि 'कड़क सिंह' आठ दिसंबर 2023 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। फिल्म कड़क सिंह का निर्देशन अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने किया है, जिसमें पंकज त्रिपाठी के अलावा जया अहसान, संजना सांगी, परेश पाहुजा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म के अलावा पंकज त्रिपाठी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर भी चर्चा में हैं। ये फिल्म 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
KIFF 2023: 29वें कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का भव्य आगाज, सितारों संग झूमीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें