बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को 29वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में ममता बनर्जी ने 'बांग्लार माटी बांग्लार जल' गाना गाया। इसके बाद सलमान खान ने दीप जलाकर फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत की। समरोह में सलमान खान, अनिल कपूर, महेश भट्ट, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और सौरव गांगुली जैसे सितारे पहुंचे।
उद्घाटन कार्यक्रम में 15,000 लोग लेंगे भाग
उल्लेखनीय है कि फेस्टिवल का 29वां संस्करण 12 तक चलेगा। कोलकाता में 23 जगह पर केआईएफएफ की सिनेमा दिखाई जाएंगी। केआईएफएफ रवींद्र सदन, शिशिर मंच, नंदन 1,2,3, नजरूल तीर्थ, बिजोली थियेटर, सेनका थियेटर सहित कुल 23 थियेटरों व सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में 15,000 लोग के भाग लेंगे।
Armaan Malik: एनिमल देख रणबीर कपूर की तारीफ कर बुरे फंसे अरमान मलिक, गायक ने चुप्पी तोड़ ट्रोल्स को सिखाया सबक
69 फीचर फिल्में होंगी प्रदर्शित
इस दौरान कुल 39 देशों की 219 फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें 169 फीचर फिल्मों के अलावा, पुरस्कृत फिल्में, शॉट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जाएंगी। फेस्टिक्ल का थीम सॉन्ग अरिजीत सिंह ने गाया है और गीत की परिकल्पना सीएम ममता बनर्जी ने की है। वहीं गीत को कंपोज इंद्रजीत दासगुप्ता ने किया है।
Bollywood: इन सितारों ने टीवी से की थी अपने अभिनय पारी की शुरुआत, आज बॉलीवुड का ताज पहन कमा रहे हैं नाम
स्पेन की 15 फिल्में दिखाई जाएंगी
फिल्म कमेटी के चेयरमैन व फिल्म निर्देशक गौतम घोष ने कहा कि इस बार फेस्टिवल में नए फिल्म निर्माताओं की फिल्में जोड़ी गई हैं। फिल्मोत्सव में स्पेन फोकस देश रहेगा। स्पेन की छह और ऑस्ट्रेलिया की 15 फिल्में दिखाई जाएंगी।
Chennai Floods: चेन्नई में बाढ़ से बचाए गए आमिर खान और विष्णु विशाल, घंटों फंसे रहने के बाद ली राहत की सांस