अभिनेता पंकज त्रिपाठी जल्द ही फिल्म 'कड़क सिंह' में नजर आएंगे। अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए एक बांग्लादेशी अभिनेत्री बॉलीवुड में दस्तक देने जा रही है। अभिनेत्री का नाम है जया अहसान। फिल्म में वे पंकज त्रिपाठी के अपोजिट नजर आएंगी। बता दें कि जया अहसान बांग्ला सिनेमा का चर्चित चेहरा हैं और शानदार अभिनय के लिए कई अवॉर्ड उन्हें मिल चुके हैं।