साल 2021 में आई हिट तमिल फिल्म 'कदैसी विवासयी' में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री कासियाम्मल की हत्या हो गई है। कथित तौर पर उनके बेटे ने रविवार चार फरवरी को सुबह तीन बजे उनकी हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। कसियाम्मल को उनके बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बेटे की किसी बात पर असहमति हो गई और गुस्से में आकर उन्होंने उन पर लकड़ी के पटिए से हमला कर दिया। अभिनेत्री की उम्र 74 वर्ष थी।'