सुनील लहरी, अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
अरुण गोविल, दीपिका और सुनील लहरी, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी उपस्थित रहेंगे। अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, 'अयोध्या का राम मंदिर हमारा 'राष्ट्र मंदिर' साबित होगा। पिछले कुछ वर्षों में दुनियाभर में जो संस्कृति धूमिल हो गई थी, अब यह मंदिर फिर से एक संदेश देगा जो हमारी संस्कृति को मजबूत करेगा'।
Manoj Bajpayee: फैंस को ‘बेवकूफ’ बनाने की नेटफ्लिक्स की साजिश का खुलासा, सामने आई शर्टलेस तस्वीर की सच्चाई
लक्ष्मण की भूमिका अदा करने वाले सुनील लहरी ने कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हो रहा हूं, मुझे वह जानने का मौका मिल रहा है, जो मैं नहीं जानता था। देश में जो माहौल बना है, वह बहुत ही धार्मिक और बहुत ही सकारात्मक है। यह दुनिया को बहुत ही सकारात्मक अहसास देगा'। एक्टर ने आगे कहा, 'जो लोग राम को नकारते रहे हैं, उन्हें तब तक नहीं पता कि राम क्या हैं, जब तक कोई रामायण न पढ़े। भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम हैं, रामायण भी हमें सिखाती है कि हमें मर्यादा के साथ रहना चाहिए, यह शिक्षा उन लोगों को नहीं पता जो राम को नकारते हैं'।
क्या पति भरत तख्तानी से बिगड़ चुके हैं ईशा देओल के रिश्ते? सोशल मीडिया पर शुरू हुई सुगबुगाहट!
सीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने कहा, 'हमारी छवि लोगों के दिलों में बस गई है। राम मंदिर बनने के बाद भी मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बदलाव आएगा, रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, लोगों ने बहुत प्यार दिया है। रामायण के किरदारों को इसी तरह का प्यार मिलता रहेगा'। बात करें 'हमारे राम आएंगे' की तो इसे सोनू निगम ने गाया है। एल्बम की शूटिंग गुप्तार घाट, हनुमानगढ़ी और लता चौक पर की गई। कहा जा रहा है कि इसे प्राण प्रतिष्ठा के दिन जारी किया जाएगा।
आंनद एल राय को याद आया फिल्म 'जीरो' के दौरान का किस्सा, शाहरुख को लेकर कही ये बात