वेब सीरीज 'पंचायत' से दर्शकों के बीच लोकप्रियता बटोरने वाले अभिनेता जितेंद्र कुमार अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल मूवी 'ड्राई डे' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता के साथ श्रिया पिलगांवकर भी मुख्य भूमिका में है। अब हाल ही में प्राइम वीडियो ने 22 दिसंबर को फिल्म ड्राई डे के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की है। इस घोषणा को सुन फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
इस दिन होगा फिल्म 'ड्राई डे' का ग्लोबल प्रीमियर
गौरतलब है कि पिछले दिनों वेब सीरीज 'पंचायत 3' से अभिनेता जितेंद्र कुमार का फर्स्ट लुक वायरल हुआ था। जितेंद्र का लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया था क्योंकि अभिनेता को फुलेरा गांव छोड़ते दिखाया गया था। अब इसके बाद प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी अमेजन ओरिजिनल फिल्म 'ड्राई डे' के वैश्विक प्रीमियर की घोषणा की है। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
Golden Globes 2024: 81वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए हुई नामांकन की घोषणा, बार्बी और ओपेनहाइमर का दिखा जलवा
सिस्टम के खिलाफ अपनी यात्रा दिखाते नजर आएंगे अभिनेता
बता दें कि इस फिल्म में जितेंद्र कुमार ने नायक गन्नू का किरदार निभाया है, जो एक छोटा गुंडा है। गन्नू सिस्टम के खिलाफ अपनी यात्रा शुरू करता है। अपने प्रियजनों का विश्वास और प्यार हासिल करने की भावनात्मक खोज के बीच गन्नू न केवल बाहरी चुनौतियों का सामना करता है, बल्कि अपनी असुरक्षाओं और शराब की समस्या से भी जूझता है। सौरभ शुक्ला द्वारा निर्देशित और एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म में जितेंद्र कुमार, श्रिया पिलगांवकर और अन्नू कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने 'फैमिली मैन 3' को लेकर साझा की नई जानकारी, इस दिन शुरू होगी सीरीज की शूटिंग
ग्लोबल प्रीमियर का अनाउंसमेंट
'ड्राई डे' का प्रीमियर 22 दिसंबर को विशेष रूप से भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब किया जाएगा। एम्मे एंटरटेनमेंट के निर्माता निखिल आडवाणी ने कहा, "ड्राई डे प्राइम वीडियो के साथ हमारे लिए हिंदी मूल फिल्मों के क्षेत्र में एक रोमांचक नई यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस फिल्म को तैयार करने का अवसर मिला। प्राइम वीडियो के साथ हमारा सहयोग पिछले कुछ वर्षों में मजबूत हुआ है और मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि दर्शक इस फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।