दरअसल, साल 2000 में अमिताभ ने 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करना शुरू किया था। उस समय वह बॉलीवुड छोड़ टीवी में कदम रखने और करियर में रिस्क लेने वाले पहले अभिनेता बन गए थे। बड़े पर्दे को छोड़ उनका छोटे पर्दे पर आना किसी को पसंद नहीं था। उस समय अभिनेता के फैसले की कई लोगों ने आलोचना भी की। यहां तक कि खुद उनकी पत्नी जया बच्चन ने उन्हें यह शो होस्ट करने के लिए मना कर दिया था। हालांकि, अमिताभ ने रिस्क लिया और शो करने के लिए हां कह दी। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह थी कि उस समय उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही थीं और उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने भी कम हो गए थे।
Jr NTR: न स्क्रिप्ट लिखी गई और न ही डेडलाइन तय, फिर वॉर-2 से जूनियर एनटीआर के डेब्यू की अटकलें क्यों?
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
'कौन बनेगा करोड़पति' ने बिग बी को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। साल 2021 में शो के 1000वें एपिसोड को होस्ट करते हुए अभिनेता ने अपनी उपलब्धियों के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि साल 2000 में इसकी शुरुआत हुई थी और उस समय हमें पता नहीं था कि यह इतना अच्छा चलेगा। सब लोग कहते रहे कि आप फिल्म से टेलीविजन में जा रहे हैं। बड़े पर्दे से छोटे पर्दे पर आ रहे हैं। आपकी छवि को नुकसान होगा, लेकिन हमारी अपनी कुछ परिस्थितियां थीं, उस समय मुझे फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था, लेकिन शो के पहले ब्रॉडकास्ट के बाद जिस तरह से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हुईं, फिर ऐसा लगा कि पूरी दुनिया मिल गई है।
Vardhan Puri: सलमान खान की बात से सहमत नहीं अमरीश पुरी के पोते, OTT सेंसरशिप पर खुलकर बोले वर्धन पुरी