हाल ही में, एक इंटरव्यू में एटली ने अपनी फिल्म की ऐतिहासिक सफलता पर चर्चा की और वरुण धवन अभिनीत अपने प्रोजेक्ट VD18 के साथ हिंदी फिल्मों के निर्माण में उतरने के अपने निर्णय का भी खुलासा किया। एटली ने कहा, ''यह सब शाहरुख सर की वजह से है। शाहरुख सर एक ऐसे इंसान हैं जो आपको प्रेरित करते हैं। मैं पिछले चार साल से उनके साथ हूं. इसलिए वह एक बहुत ही गंभीर तकनीशियन और एक गंभीर अभिनेता हैं, उन्होंने सिनेमा को बहुत गंभीरता से लिया है।
Kamal Haasan: लोकेश कगनराज-रजनीकांत की फिल्म पर कमल हासन ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मैं बहुत खुश हूं कि...
एटली ने आगे कहा, शाहरुख सर ने सिनेमा को सभी रूपों में वैश्विक स्तर तक बढ़ाया है। इसलिए उनके साथ रहने और सिनेमा को समझने के बाद मैंने सोचा कि मुझे प्रोडक्शन भी करना चाहिए। वह एक अद्भुत निर्माता हैं; मैंने उनसे कुछ चीजें सीखी हैं। इसलिए, मैं इसे अपने प्रोडक्शन में भी लागू करने की कोशिश कर रहा हूं। अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए एटली ने कहा, “मैंने अभी एक हिंदी फिल्म से शुरुआत की है। मैं आने वाले सीजन में कुछ और फिल्मों का निर्माण कर रहा हूं और मैं साउथ में भी कुछ फिल्मों का निर्माण कर रहा हूं। इसलिए,मुझे लगता है कि मैं शाहरुख सर से प्रेरित हो रहा हूं।
बता दें कि शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति-स्टारर 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 440.48 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जवान का निर्माण गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत किया है।