फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: 'देश की भलाई के लिए सब स्पॉइलर माफ', किंग खान ने दिया फैन को दिल जीत लेने वाला जवाब

Sun, 10 Sep 2023 02:01 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा  रही है। इस बीच अभिनेता के एक फैन ने फिल्म के स्पॉइलर के बारे में बात की है।
विज्ञापन
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। एसआरके की 'जवान' को दर्शकों से टिकट खिड़की पर बेहद प्यार मिल रहा है। शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 202.73 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है। इस बीच एसआरके के एक ट्वीट ने फैंस के बीच 'जवान' को लेकर बेचैनी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


'देश की भलाई के लिए सब स्पॉइलर माफ'
एक्स (ट्विटर) पर एक फैन ने फिल्म के स्पॉइलर के बारे में बात की, खासकर फिल्म के अंत में उसके भाषण के बारे में, जिसका जवाब किंग खान ने समझदारी से मतदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अगर इससे हमारे देश की भलाई होती है तो आप स्पॉइलर दे सकते हैं। यूजर ने एक्स पर लिखा, "सर मैं स्पॉइलर नहीं देना चाहता लेकिन अंत में क्या भाषण दिया।" शाहरुख ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ''अरे उसमें स्पॉइलर नहीं है...'' देश की भलाई के लिए सब स्पॉयलर माफ। सभी को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग समझदारी और जिम्मेदारी से करना चाहिए। पर हां... इसको छोड़ के बाकी फिल्म के स्पॉइलर मैं नहीं बता रहा हूं! और आप भी मत बताना प्लीज।” 



वीजा का इंतजार कर रहा जवान
एक दूसरे फैन ने उनसे पूछा, "सर काली के साथ डील क्यों नहीं कर रहे.. मैं विजय सेतुपति सर का बहुत बड़ा फैन हूं।" जिसके जवाब में शाहरुख ने लिखा, “मैं भी विजय सर का बहुत बड़ा फैन हूं…पर काली का काला धन तो ले लिया, अब देखो दूसरों के भी स्विस बैंकों से लेकर आता हूं…बस वीजा का ही इंतजार कर रहा हूं।” हा हा!!!”
विज्ञापन


सिनेमाघरों में चला जवान का जादू
बता दें कि शाहरुख खान की 'जवान' को ऑडियंस भरपूर प्यार मिल रहा है। एटली की इस फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर जैसे बेहतरीन कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में अपना जलवा दिखा रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Jawan 2: 'जवान 2' के लिए 'आजाद' को है वीजा का इंतजार, शाहरुख के इस जवाब ने बढ़ाई सीक्वल को लेकर बेचैनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें