जान्हवी कपूर आज 27 साल की हो गई हैं। हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने अपना जन्मदिन भगवान के आशीर्वाद के साथ मनाने का फैसला किया। उन्हें बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, बेस्टफ्रेंड ओरहान अवत्रामणि उर्फ ऑरी और चचेरे भाई माहेश्वरी के साथ तिरुमाला तिरुपति में देखा गया। अभिनेत्री के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं। इनमें जान्हवी साड़ी पहने हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
तिरुपति पहुंचीं जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर ने मंदिर दर्शन के लिए लाल साड़ी और झुमकी वाला हार पहना था। शिखर और ऑरी ने अंगवस्त्रम और वेष्टि पहनी थी। जान्हवी ने श्रद्धा से मंदिर के फर्श पर अपना सिर झुकाया। मंदिर परिसर में उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ भी नजर आई। ऑरी ने इससे पहले जान्हवी को एक खास वीडियो के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसमें उन्हें कार में जान्हवी के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड करते हुए दिखाया गया, जबकि ऑरी गहरी नींद में सो रहे थे। ऑरी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो जान्हवी कपूर। मैं आपसे प्यार करता हूं और आपकी जरूरत भी है।' जान्हवी ने जवाब दिया, 'मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।'