एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म आरआरआर का नया गाना 'जननी' रिलीज हो गया है। इस गाने को सुनने वाला हर शख्स इमोशनल होता दिख रहा है। दरअसल, गाने में भरपूर देशभक्ति दिखाई गई है और जिस तरह से गाने को फिल्माया गया है उसे देखकर किसी के भी अंदर की देशभक्ति जाग उठेगी। इस गाने के वीडियो में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रेया सरन इमोशनल नजर आ रहे हैं। गाने के रिलीज होने की जानकारी राम चरण ने सोशल मीडिया पर दी है। राम चरण ने गाने का पोस्टर शेयर करने के साथ लिखा- जननी… व्यक्त करता है, मनाता है और प्रतीक करता है...