दिवंगत एक्टर इरफान के बड़े बेटे बाबिल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते हैं। ठीक उनके पिता की तरह फैंस उन्हें भी ढेरों प्यार देते हैं। हाल में ही बाबिल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह कैप लगाए गाड़ी के अंदर बैठे दिख रहे हैं और कैप्शन में अपने लिप्स के बारे में लिखा। जहां लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट्स की बौछार कर दी है। वहीं एक यूजर ने बाबिल से ऐसा सवाज किया, जिसपर बाबिल भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए।
यूजर ने पूछा सवाल
जहां कमेंट में लोग बाबिल की तारीफ कर रहे थे। एक यूजर ने लिखा 'इतने खूबसूरत नौजवान हो, भोजपुरी फिल्मों में ट्राई क्यूं नहीं करते?', इस पर बाबिल ने यूजर को जवाब देते हुए लाफिंग इमोजी बनाए।
फिल्म 'कला' से कर रहे डेब्यू
बाबिल जल्द ही अपने पिता की तरह ही फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म 'कला' से बॉलिवुड डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी साथ देंगी। वहीं हाल में बाबिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह टीवी पर इरफान खान की 'टोक्यो ट्रायल' देख रहे हैं। इस जापानी ऐतिहासिक ड्रामा ने इरफान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।