धोखाधड़ी से जुड़ा है पूरा मामला
38 वर्षीय श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री से पहले भी इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है। फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित हाई-प्रोफाइल लोगों से करीब 200 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से यह मामला जुड़ा हुआ है।
Bad Newz: 'बैड न्यूज' के प्रमोशन के बीच विक्की कौशल-एमी विर्क ने की जमकर मस्ती, बोले- यह बहुत अच्छा....
ईडी ने लगाए गंभीर आरोप
ईडी के आरोपों के मुताबिक धोखाधड़ी से हासिल किए गए इस अवैध धन का उपयोग जैकलीन के लिए उपहार खरीदने में किया गया है। साल 2022 में दायर एक आरोप पत्र में यह बताया गया था कि जैकलीन ठग चंद्रशेखर के आपराधिक इतिहास के बारे में जानने के बावजूद उसकी ओर से दिए गए कीमती सामान, आभूषण और महंगे उपहारों का लुत्फ उठा रही थीं।
Sahil Khan: अभिनेता साहिल खान को इस वजह से मिली जमानत, गिरफ्तारी से बचने के लिए की थी पांच राज्यों की यात्रा
कई बार हो चुकी है पूछताछ
अब तक जैकलीन से इस मामले में कम से कम पांच बार पूछताछ की जा चुकी है। हालांकि, हर बार अभिनेत्री ने यही सफाई दी है कि वह निर्दोष हैं और उन्हें चंद्रशेखर की कथित आपराधिक गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Box Office Collection: 13वें दिन कल्कि 2898 एडी का कैसा रहा प्रदर्शन? किल-मुंजा ने किया इतना कलेक्शन
इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन जल्द ही फतेह नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोनू सूद भी हैं। इसके अलावा वह वेलकम टू द जंगल में भी नजर आएंगी। फिल्म में अक्षय कुमार समेत कई बड़े सितारे एक साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे।
Alok Nath Birthday: अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं आलोक नाथ, पर्दे पर खलनायक भी बन चुके हैं 'संस्कारी बाबूजी'