फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero: हीरो के 40 साल पूरे होने का जैकी श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाया जश्न, लिखी दिल छूने वाली बात

Sat, 16 Dec 2023 01:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुभाष घई के निर्देशन में बनी 'हीरो' में मीनाक्षी शेषाद्रि, दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी, शम्मी कपूर और संजीव कुमार भी थे। 
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के लिए आज का दिल बेहद खास है। उनकी फिल्म 'हीरो' ने शनिवार को 40 साल पूरे कर लिए। इस फिल्म से वे रातों रात स्टार बन गए थे। अपनी चार दशक लंबी यात्रा का जश्न मनाते हुए जैकी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के यादगार पलों वाला एक वीडियो साझा किया है।

यह भी पढ़ें-  Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें, फैंस बोले- 'भाभी 2'
विज्ञापन



जैकी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "धूल से स्टार तक...हीरो के 40 साल।" सुभाष घई द्वारा निर्देशित 'हीरो' में मीनाक्षी शेषाद्रि और दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी, शम्मी कपूर, संजीव कुमार भी थे। सुभाष घई ने भी 'हीरो' की 40वीं सालगिरह भी मनाई है। उन्होंने एक्स पर लिखा,  "आज हीरो 1983 के 40 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। उस समय हममें से कई लोगों को लॉन्च किया गया था।  मुक्ता आर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के रूप में बैनर - जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री। सरोज खान का पहला फिल्मफेयर पुरस्कार, गायिका रेशमा अमर गीत- गायिका अनुराधा पोडवाल और मनहर उधास,  लक्ष्मीकांत प्यारेलाल और हरि प्रसाद चौरसिया द्वारा बांसुरी थीम। खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं।''

यह भी पढ़ें- Prakash Raj: प्रकाश राज ने बताया सफल करियर के लिए नहीं कोई विशेष कोड, कहा- 'सिनेमा में नहीं है निष्पक्ष खेल'

कहानी के साथ संगीत भी हुआ था सुपरहिट

 बता दें कि 'हीरो' ने न केवल अपनी कहानी से बल्कि अपने संगीत से भी लोगों के दिलों को जीता था। हर गाने ने हीरो को कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचाया, चाहे वो 'प्यार करने वाले कभी डरते नहीं', 'तू मेरा जानू है' हो या 'डिंग डोंग ओह बेबी सिंग ए सॉन्ग।' वर्क फ्रंट की बात करें तो प्राइम वीडियो की फिल्म 'मस्त में रहने का' में जैकी श्रॉफ नजर आए हैं। फिल्म में उन्होंने नीना गुप्ता के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें