फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Into the Wild with Bear Grylls: बेयर ग्रिल्स के साथ समंदर में उतरे विक्की कौशल, यूं किया डर का सामना

Thu, 11 Nov 2021 05:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रजनीकांत, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसी मशहूर शख्सियतों की लिस्ट में नया नाम उभरते सितारे विक्की कौशल का भी जुड़ गया है। जंगलों, अनजान टापुओं और समंदर में खतरों के खेल खेलने वाले बेयर ग्रिल्स के साथ इस बार विक्की कौशल डर का सामना करने निकले हैं। इस दौरान बेयर ग्रिल्स के साथ विक्की ने अपने डर, परिवार, करियर और अनेक मुद्दों पर खुलकर बातचीत भी की। ये शो डिस्कवरी प्लस पर शुक्रवार से प्रसारित होने जा रहा है।
विज्ञापन

विक्की कौशल - फोटो : Vicky kaushal instagram
डिस्कवरी इंडिया ने हाल ही ‘इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ और अजय देवगन का अपना विशेष शो रिलीज़ किया और चैनल का दावा है कि ये शो उनका साल का सबसे ज्यादा टीआरपी पाने वाला शो रहा है। इस शो में इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार सरीखे मशहूर सितारे भी शामिल हो चुके हैं। इस शो की अगली कड़ी के रूप में इस बार शामिल हुए हैं अभिनेता विक्की कौशल जिनकी अभिनेत्री कटरीना कैफ से जल्द होने वाली शादी के चर्चे इन दिनों हर तरफ हैं।
 

विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
शो की शूटिंग में शामिल हो चुके लोग बताते हैं कि वास्तविक जीवन में सैनिक रहे बेयर ग्रिल्स की इस दौरान रील लाइफ में फौजी बन चुके विक्की कौशल से खूब जमी। शो की शूटिंग समंदर में आने वाले ज्वार से शुरू हुई और इसके बाद मगरमच्छों, शार्क और सांपों के वर्चस्व वाले मैंग्रोव समूह से होती हुई आगे बढ़ी। शो के दौरान जैसे जैसे चुनौतियां बढ़ती गईं दोनों साथ में खूब खुलकर अपने अनुभव साझा करते हुए दिखाई दिए।

विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09
विक्की कौशल इस शो की शूटिंग के बारे में कहते हैं, ‘बेयर ग्रिल्स के साथ इस अभियान पर जाना एक अद्भुत अनुभव था। यदि वह न होते तो मैं इस विशाल सागर में तैरने के अपने भय पर विजय प्राप्त न कर पाता। यह यात्रा मेरे जीवन में एक अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण अध्याय को जोड़ती है क्योंकि मैं अपने कई डरों में से एक को दूर करने और जीतने में सक्षम रहा। समुद्र के बीच में होने का विचार आसान नहीं है लेकिन बेयर की निरंतर प्रेरणा और दृढ़ संकल्प ने मुझे जीत कर वापस आने में मदद की।’
विज्ञापन

बेयर ग्रिल्स - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं विक्की कौशल के साथ काम करके बेयर ग्रिल्स भी प्रफुल्लित दिखे। वह कहते हैं, ‘विक्की के साथ का अनुभव खासा अच्छा रहा। हम पृथ्वी पर कुछ सबसे प्रतिकूल मैंग्रोव दलदलों में थे। हम वहां भी गए जहां उन्हें पानी में शार्क के साथ खुले समुद्र में तैरना था। जिसको अच्छा तैरना न आता हो उसके लिए ये काम काफी मुश्किल है लेकिन उन्होंने पूरे समर्पण से अपना टास्क पूरा किया। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि उन्होंने अपने डर पर विजय हासिल की।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें