हिंदी सिनेमा के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों की तरफ से उन्हें बधाई मिल रही है। वहीं उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर ने बेहद हटके अंदाज में अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी है। खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर बोनी कपूर और मां श्री देवी की तस्वीर साझा कर पिता को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उन्होंने लिखा- जन्मदिन की बधाई पापा, आपको ढेर सारा प्यार।
खुशी कपूर ने पिता को दी जन्मदिन की बधाई
इस तस्वीर में बोनी और श्रीदेवी कैमरे में रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे है। इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दिलचस्प है कि जब भी कपूर परिवार में कोई खुशी का मौका पड़ता है तो सभी बोनी के साथ श्रीदेवी की तस्वीर जरूर लगाते हैं। इस मौके पर हर किसी को श्रीदेवी की याद आ जाती है।