फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृश्यम 3: विग की मांग पर क्यों अड़े थे अक्षय खन्ना? जयदीप अहलावत की ऐसे हुई एंट्री; गायतोंडे ने किए खुलासे

सार

Kamlesh Sawant Interview: ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत क्यों आए? क्या विग की मांग को लेकर अक्षय खन्ना और मेकर्स के बीच बात बिगड़ी थी? इन सवालों पर फिल्म में इंस्पेक्टर गायतोंडे का किरदार निभाने वाले अभिनेता कमलेश सावंत ने अपनी राय रखी है। 
विज्ञापन
कमलेश सावंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमलेश सावंत ने ‘दृश्यम' फ्रेंचाइजी में पुलिस इंस्पेक्टर गायतोंडे का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके किरदार के लिए उन्हें काफी सराहना मिली। अब उन्होंने अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में आखिरी पार्ट को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन


क्या अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत आए? 
अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में कमलेश सावंत कहते हैं, 'जयदीप अहलावत ग्रेट आर्टिस्ट हैं। हम सभी ने 'पाताल लोक' में उनका काम देखा है। कितना अच्छा काम किया है। लेकिन इस फिल्म में उन्हें अलग किरदार दिया गया है। उनका पद अलग है, नाम अलग है। ऐसा नहीं है कि अक्षय खन्ना की जगह उन्हें सिर्फ उनका किरदार निभाने के लिए लाया गया है।'

कमलेश ने आगे कहा, 'वैसे, जयदीप पहले से ही इस प्रोजेक्ट में थे। फिल्म में वकील इंद्रजीत शेट्टी की भूमिका के लिए पहले उन्हें चुना गया था। हालांकि, बाद में कास्टिंग में बदलाव हुआ और यह किरदार प्रकाश राज को मिला। तो ऐसा बिलकुल नहीं कि अक्षय ने मना किया तो जयदीप को लाया गया। वो तो पहले से इस फिल्म का हिस्सा थे।'
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म 'दृश्यम' - फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर’ में विग पहनी, ‘दृश्यम’ में भी चाहते थे अक्षय खन्ना?
अक्षय खन्ना के विग पहनने की मांग करने और इसी वजह से फिल्म से अलग होने की खबरों पर कमलेश किसी एक पक्ष को गलत नहीं ठहराते।

इस मामले पर कमलेश ने कहा, 'देखिए, धुरंधर में उन्होंने विग पहनी थी और इसीलिए उन्होंने डिमांड कियी थी कि वो 'दृश्यम' में भी विग पहनेंगे और टकले नहीं दिखेंगे। लेकिन अब 'दृश्यम 2' में अगर उनका किरदार वैसा है तो कैसे बदलेंगे? वैसे, यहां एक्टर और फिल्ममेकर दोनों सही है।

कमलेश ने आगे कहा, 'विग पहनना है या नहीं, यह कलाकार का फैसला है। डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर, सबका अपना नजरिया होता है। फिल्म करनी है या नहीं, यह तय करने का हक हर कलाकार को है। इसमें कुछ गलत नहीं है।'

बता दें, ‘कमलेश सावंत ने ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी में इंस्पेक्टर गायतोंडे का किरदार निभाया है। वहीं, अक्षय खन्ना ‘दृश्यम 2’ में आईजी तरुण अहलावत के रोल में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें- नुसरत भरूचा: 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त', हादसे के बाद अभिनेत्री ने शेयर की पहली तस्वीर, जानें अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें