फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Shetty: 'लुंगी डांस' गाने को लेकर असहज थे रोहित शेट्टी, बोले- आखिरी मिनट में जोड़ा गया था यह सॉन्ग

Sun, 21 Jan 2024 10:37 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित शेट्टी ने एक बातचीत के दौरान 'चेन्नई एक्सप्रेस' फिल्म के ट्रैक 'लुंगी डांस' के पीछे की सच्चाई बताई, जिसमे उन्होंने बताया कि यह गाना आखिरी मिनट में फिल्म में जोड़ा गया था। 
 
विज्ञापन
रोहित शेट्टी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी एक्शन वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर चर्चा में हैं। रोहित ने इस वेब सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू किया है। रोहित ने अपने करियर में शाहरुख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया। शाहरुख के साथ फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक रही है। निर्माता ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान इस फिल्म के ट्रैक 'लुंगी डांस' के पीछे की सच्चाई बताई, जिसमे उन्होंने बताया कि यह गाना आखिरी मिनट में फिल्म में जोड़ा गया था। 
विज्ञापन


आखिरी समय में जोड़ा गया यह गाना 
रोहित ने 'लुंगी डांस' गाने को लेकर कहा, 'चेन्नई एक्सप्रेस' फिल्म में यह गाना आखिरी समय में जोड़ा गया था। इस गाने को लेकर पहले से कोई तैयारी नहीं थी। हनी की शाहरुख से मुलाकात हुई। शाहरुख ने मुझे फोन करके कहा, एक गाना है, आपने वो सुनना है क्या? मुझे लगता है कि यह शानदार है। मैंने गाना सुना, तो मुझे अच्छा लगा, तभी मैंने हनी से फिल्म में  'लुंगी डांस' गाना गाने के लिए कहा।'

यह भी पढ़ें: RamaChandraya Mangalam: प्राण प्रतिष्ठा से पहले सलार निर्माताओं ने मनाया जश्न, 'रामचंद्राय मंगलम' गाना रिलीज
विज्ञापन


इस गाने को लेकर था असहज 
उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि, 'एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैं दर्शकों की पसंद और नापसंद को लेकर परेशान था। इस गाने की एक लाइन को लेकर ज्यादा चिंतित था, जिसमे कहा जाता है कि नारियल में वोदका मिलाके। मैं इस शब्द के इस्तेमाल को लेकर सहज नहीं था, क्योंकि बहुत सारे बच्चे मेरी फिल्में देखने आते हैं। बाद में, इस गाने में वोदका की जगह 'नारियल में लस्सी मिलाके' में बदल दिया गया। हनी ने मुझ से कहा, 'इससे ज्यादा मैं शरीफ नहीं हो सकता आपके लिए'। हालांकि, मुझे खुशी है कि यह गाना दर्शकों ने बहुत पसंद किया।'
विज्ञापन


2013 में फिल्म रिलीज हुई फिल्म 
दीपिका ने फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से कदम रखा था। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। जिसके बाद दर्शक इन दोनों की जोड़ी को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब थे। तब साल 2013 में फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' आई। इस फिल्म में भी शाहरुख और दीपिका की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के ट्रैक 'लुंगी डांस'  में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और हनी सिंह थे। चेन्नई एक्सप्रेस एक तमिल लड़की मीनम्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक उत्तर भारतीय लड़के राहुल से प्यार हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Sriram Raghavan: श्रीराम राघवन की फिल्म में काम करना चाहते थे सनी देओल, निर्देशक ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें