भारत और मालदीव तनाव के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्म निर्माताओं से अपील की है। FWICE ने निर्देशकों और निर्माताओं से मालदीव में जाकर फिल्मों की शूटिंग नहीं करने की बात कही है। साथ ही, देश में ही शूटिंग लोकेशन का चयन करने को कहा है। फेडरेशन ने ये बातें आधिकारिक बयान में कही हैं और इसके लिए बाकायदा प्रेस रिलीज जारी की गई है।