अजय देवगन ने की जमकर तारीफ
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने मैच से रोहित शर्मा की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी लाइन-अप, हमारे पास यह सब है! विश्व कप ट्रॉफी... हम आ रहे हैं।"
टीम इंडिया की जर्सी में दिखे आयुष्मान
आयुष्मान खुराना ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जीत पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह भारतीय टीम की जर्सी में दिखे। अभिनेता ने लिखा, "खेल के हर पहलू में पूर्ण प्रभुत्व। अंक तालिका में शीर्ष पर। अच्छा खेला टीम इंडिया।''
करीना ने दी बधाई
करीना कपूर खान ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया। 'जाने जान' की अभिनेत्री ने लिखा, "टीम इंडिया को बधाई। हम हमेशा गौरवान्वित महसूस करते हैं।"
सनी देओल बोले- गदर मचा दिया
सनी देओल ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। अभिनेता ने लिखा, ''हिंदुस्तान जिंदाबाद...गदर मचा दिया हमारे मेन इन ब्लू ने क्रिकेट के मैदान में। इस बड़ी जीत की टीम इंडिया और पूरे देश को बहुत बधाइयां।
भारत ने हासिल किया 192 रनों का लक्ष्य
बता दें कि इस मैच में भारत ने 192 रनों का पीछा किया और शाहीन अफरीदी और हसन अली के शुरुआती झटकों के बावजूद श्रेयस अय्यर के अर्धशतक ने भारत को जीत दिलाई। टीमों के बीच पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, लेकिन दूसरे मैच में भारत ने अपना दबदबा कायम किया। दोनों टीमों ने अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत लगातार जीत के साथ की थी, जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया था। वहीं, पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका को हराया था।
Sunny Deol: सनी देओल ने किया शराब नहीं पीने की वजह का खुलासा, बोले- यह बहुत कड़वी होती है और बहुत बदबू आती है