'गदर 2' से पहले बननी थी 'बॉर्डर 2'
हाल ही में एक साक्षात्कार में सनी देओल ने खुलकर बात की और साझा किया कि 'बॉर्डर 2' की योजना वास्तव में 'गदर 2' के विचार से पहले ही बन रही थी। हालांकि, इस परियोजना को रोक दिया गया। सनी देओल से 'बॉर्डर 2' फिल्म की संभावना को लेकर चल रही चर्चा के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा कि मैंने भी वो फुसफुसाहटें सुनी हैं। यह हम बहुत पहले 2015 में करने वाले थे, पर फिर मेरी पिक्चर नहीं चली तो लोग घबरा के नहीं बनाना चाह रहे। अब सब बोल रहे हैं हमें करनी है।
Kareena Kapoor: 'जब वी मेट' से ज्यादा 'टशन' के लिए उत्साहित थीं करीना, बोलीं- पता नहीं था कि 'गीत' बनेगी पहचान
'बॉर्डर 2' पर क्या बोले सनी देओल
इसके अलावा, सनी देओल से पूछा गया कि क्या मौका मिलने पर वह 'बॉर्डर 2' करेंगे। अभिनेता ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि कथानक कितना मनोरंजक है। उन्होंने कहा कि वे किरदार वाकई बहुत प्यारे थे। आज जब मैं कोई फिल्म देखता हूं तो मैं उन किरदारों का विस्तार देखना चाहता हूं। मुझे ऐसा करने का मन है, लेकिन कहानी को उस किरदार को जगह देनी चाहिए, ताकि जो लोग फिल्म देखने आएं और उम्मीद करें कि यह मजेदार होगी, वे निराश न हों, जैसे मेरी फिल्म 'गदर 2' में उन्हें वह मजा मिल रहा है।'