फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा के दफ्तर में बुधवार की शाम छापा पड़ा है।
यह छापा आयकर विभाग के द्वारा डाला गया है। बुधवार दोपहर के बाद अंधेरी स्थित राम गोपाल गोपाल वर्मा के दफ्तर में आयकर विभाग के कर्मचारियों ने छापेमारी की है।
आयकर विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार रामगोपाल वर्मा पर लगभग एक करोड़ रुपए का जुर्माना लग सकता है। यह जुर्माना सही समय पर टैक्स न चुकाने को लेकर हुआ है।
खबरों के मुताबिक रामगोपाल वर्मा के सभी खातों को सील कर दिया गया है। उन पर टैक्स चोरी का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
रामगोपाल वर्मा के पहले भी बालीवुड से जुड़ी कई सितारों पर समय पर इनकम टैक्स न देने का मुकदमा चल चुका है।