फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्नी देयोल की आने वाली फिल्म के नाम पर विवाद

Thu, 12 Sep 2013 09:29 AM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
सन्नी दियोल की आने वाली फिल्म ‘सिंह साब दी ग्रेट’ के नाम पर विवाद छिड़ गया है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि टाइटल को बिना देरी बदला जाए।
विज्ञापन


फिल्म ‘सिंह साब दी ग्रेट’ के हीरो सन्नी दियोल है और यह 22 नवंबर को रिलीज होगी।

फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा है कि सिख पंथ में सिंह साहिब बहुत ही पवित्र और सम्मानित शब्द है, जिसको किसी फिल्म में प्रयोग करना सिंह साहिब का अपमान करना है।

ज्ञानी जी ने कहा है कि फिल्म रिलीज करने से पहले निर्माता और निदेशक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से मंजूरी लें।

शिरोमणि कमेटी को निर्देश दिए जा रहे हैं कि केंद्रीय सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर इस फिल्म की कापी मंगवाए और उसे देख कर फैसला लिया जाए कि इस फिल्म में कोई आपत्तिजनक सीन तो नहीं है और फिल्म का टाइटल सिख मर्यादाओं का उल्लंघन व अपमान तो नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने बताया कि सिंह साहिब शब्द सिर्फ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी साहिबान, सिखों के पांच तख्तों के जत्थेदार और जिनको कौम द्वारा सिंह साहिब का विशेष सम्मान दिया गया हो, उनके लिए प्रयोग किया जा सकता है।

किसी फिल्म या सीरियल में सिंह साहिब नाम का प्रयोग करना सिख परंपराओं व मर्यादा के विपरीत है। ऐसा करने वालों पर सिख इतिहास को नीचा दिखाने और सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कानूनी कार्रवाई हो सकती है। ज्ञानी जी ने बताया कि पांच तख्तों के सिंह साहिबान की बैठक 17 सितंबर को फाइनल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें