सुष्मिता सेन की हिट वेब सीरीज 'आर्या' के फाइनल चैप्टर 'आर्या अंतिम वार' में इला अरुण भी नजर आएंगी। इसमें अभिनेत्री नलिनी सा का किरदार अदा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इस सीरीज में काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा कि सेट पर उन्हें काफी बेहतर महसूस हुआ। इस सीरीज में काम करते हुए उन्हें अपनी उम्र का अहसास ही नहीं हुआ।
बोलीं- 'मैं अपनी उम्र भूल गई'
सीरीज में काम करने का अनुभव साझा करते हुए इला अरुण ने कहा, 'राम माधवानी के साथ काम करना बहुत शानदार अनुभव रहा। इसने एक बच्चे की तरह मुझे खुद को एक्सप्लोर करने का मौका दिया। हम अक्सर कहते हैं कि उम्र तो महज एक संख्या है और ऐसा सच में है। इस शो में अपना किरदार अदा करते हुए मैं अपनी उम्र भूल गई। आप मेरे किरदार नलिनी को शो में देखेंगे, जो काफी जिंदादिल है'।
Animal: जावेद अख्तर और किरण राव के बाद सुतापा सिकदर ने खोला 'एनिमल' के खिलाफ मोर्चा, फिल्म को लेकर कही ये बात
पूरी यूनिट थी शानदार
इला अरुण ने आगे कहा, 'इस सीरीज में पूरी यूनिट के साथ काम करने में मुझे काफी मजा आया। जिस तरह का अनुशासन, उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली, वह कमाल की थी। मेरा रोल बेशक नेगेटिव है, लेकिन इसके बावजूद पूरी सकारात्मकता रही'। इला अरुण ने आगे कहा, 'शो की पूरी क्रू युवाओं से भरपूर थी। दो कैमरा वुमैन तीं, जो सेट पर हर जगह कैमरा थामे नजर आईं'।
Shark Tank India: CBMAK ने सोनी को भेजा नोटिस, झूठे दावों के लिए मांगा 100 करोड़ रुपये मुआवजा
इस दिन होगी रिलीज
'आर्या अंतिम वार' का ट्रेलर बीते दिनों जारी किया गया था। इसमें सुष्मिता सेन शेरनी बनी नजर आई हैं। यह सीरीज नौ फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज में सुष्मिता सेन, इला अरुण के अलावा सिकंदर खेर, इंद्रनील सेनगुप्ता, विकास कुमार, गीतांजलि कुलकर्णी, श्वेता पसरीचा, वीरेन वजीरानी, प्रत्यक्ष पंवार, आरुषि बजाज, भूपेन्द्र जादावत और विश्वजीत प्रधान भी नजर आएंगे। इस वेब शो में सुष्मिता सेन एक मजबूत महिला के रोल में नजर आई हैं, जो अपराध की दुनिया से अपने परिवार को बचाने के लिए तमाम सीमाओं से परे जाती हैं। इस सीरीज का पहला सीजन इंटरनेशल एमी अवॉर्ड्स में 'बेस्ट ड्रामा' सीरीज में नॉमिनेट किया गया था।
Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म में दीपिका के अलावा मृणाल ठाकुर के नाम की भी चर्चा, कैमियो रोल में आएंगी नजर?