बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का देश ही नहीं, विदेशों में भी जादू चलता है। उनकी एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं। बिग बी मेगास्टार्स में शुमार हैं। मगर, उनके नाती अगस्त्य नंदा उन्हें सुपरस्टार ही नहीं मानते। खुद अगस्त्य ने ये बयान दिया है। अगस्त्य ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान कई दिलचस्प बातें साझा कीं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि मां श्वेता उन पर पूरी नजर रखती हैं।