फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI: 52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में देश के 75 युवाओं को किया गया सम्मानित, अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

Sun, 21 Nov 2021 12:20 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

52वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) शनिवार यानी 20 नवंबर से गोवा में शुरू हो गया है जो 28 नवंबर तक चलेगा। इस समारोह के लिए 95 देशों की लगभग 624 फिल्मों को एंट्री मिली है।
विज्ञापन
52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में आयोजित किए जा रहे 52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के दूसरे दिन रविवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'इंडिया@75' कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित '75 रचनात्मक युवाओं' (75 Young Creative Minds of India) को भी सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


इन युवाओं को सम्मानित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप पहले बैच हैं जिनके ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। इस देश के गौरव को और बढ़ाने के लिए आपका चयन किया गया है। इसके लिए आप सभी को ढेर सारी बधाइयां।

28 नवंबर तक चलेगा महोत्सव
बता दें कि भारत का 52वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) शनिवार यानी 20 नवंबर से गोवा में शुरू हो गया है जो 28 नवंबर तक चलेगा। इस समारोह के लिए 95 देशों की लगभग 624 फिल्मों को एंट्री मिली है। इस बार इस महोत्सव को हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसमें पहली बार ओटीटी प्लेटफार्म (OTT Platform) भाग लेने जा रहे हैं, जिसके लिए नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी5, वूट और सोनी लिव जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफार्म को आमंत्रित किया गया है।

शनिवार को हुआ था महोत्सव का आगाज
शनिवार को महोत्सव का आगाज करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि सरकार भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास करती रहेगी। हम प्रयास करेंगे कि आजादी के 75वें वर्ष से 100 वर्ष होने तक आईएफएफआई फिल्म जगत के लिए और बड़ा मंच बने और वैश्विक सिनेमा के लिए आदर्श गंतव्य स्थल बने। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  का संचालन गोवा सरकार और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाले फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें