अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में कई चर्चित फिल्में बनाई हैं। इन्हीं में से एक फिल्म है 'गैंग्स ऑफ वासेपुर।' दो पार्ट वाली इस क्राइम ड्रामा फिल्म को कम बजट में बनाने के लिए अनुराग कश्यप ने तमाम तरह के पापड़ बेले। फिल्म की मेकिंग के दौरान वह धर्मशाला में रुका करते थे। ऐसा खुद अनुराग का कहना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार हुमा कुरैशी ने कहा था कि फिल्म की शूटिेंग के दौरान वह जिस होटल में ठहरी थीं, वह बहुत खराब था। लेकिन, उन्होंने फिर भी शिकायत नहीं की।
हुमा ने नहीं की शिकायत
हुमा कुरैशी ने कहा था कि जब उन्हें पता चला कि अनुराग कश्यप और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जिस होटल में ठहरे हैं, वह उनके होटल से भी खराब है तो उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। हुमा कुरैशी की इस टिप्पणी पर अनुराग कश्यप ने खुलासा किया था, 'मैं, नवाजुद्दीन और कैमरामैन राजीव रवि...हम एक धर्मशाला में रुके थे। कम से कम वह होटल में तो रुकी थीं।'
Chris Evans: 'कैप्टन अमेरिका' फेम क्रिस इवांस ने गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से रचाई शादी, मौजूद रहे ये सितारे
करियर के लिए मील का पत्थर बनी फिल्म
अनुराग कश्यप ने आगे बताया, 'सिर्फ यही एक तरीका था कि हम फिल्म बना सकते थे। हमारे पास जो कमरा था, उसका किराया 300 रूपये प्रतिदिन था।' बता दें कि गैंग्स ऑफ वासेपुर 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, हुमा कुरैशी, मनोज बाजपेयी और ऋचा चड्ढा जैसे सितारे नजर आए'। यह फिल्म अनुराग कश्यप के करियर में मील का पत्थर साबित हुई।
AR Rahman: एआर रहमान के कार्यक्रम में पसरी दिखी अव्यवस्था, संगीतकार और आयोजकों पर फूटा फैंस का गुस्सा
नवाज संग 'हड्डी' में आए नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप हाल ही में नवाजुद्दीन की क्राइम ड्रामा 'हड्डी' में नजर आए। इस फिल्म का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा ने किया। फिल्म सात सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई। इसके अलावा अनुराग कश्यप अपने निर्देशन में बनी फिल्म 'कैनेडी' को लेकर भी खूब चर्चा बटोर चुके हैं, इस साल इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया।
Jawan: बॉलीवुड के टाइगर को पसंद आई शाहरुख खान की 'जवान', एक्टर ने किंग खान की तारीफ में पढ़े कसीदे