सिंगर और रैपर हनी सिंह इन दिनों फिर एक बार चर्चा में हैं। हालांकि, अपने खराब स्वास्थ्य के कारण हनी सिंह काफी समय से इंडस्ट्री से लापता थे, लेकिन अब उन्होंने वापसी कर ली है। इसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं। इस दौरान हनी सिंह ने अपनी जिंदगी के बारे में फैंस के साथ कई बातें साझा कीं। हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हनी सिंह का हाल ही में तलाक हुआ था। इसके बाद उनकी जिंदगी में नए प्यार की एंट्री भी हुई। अब हनी सिंह ने इस बात का खुलासा किया है कि मुश्किल भरे दिनों में उन्हें किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।