फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Michael Douglas: IFFI में सत्यजीत रे लाइफटाइम पुरस्कार से नवाजे जाएंगे हॉलीवुड एक्टर, अनुराग ठाकुर ने की घोषणा

Fri, 13 Oct 2023 02:58 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

माइकल डगलस को 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में 'सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से नवाजा जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की है। 
विज्ञापन
माइकल डगलस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता माइकल डगलस को गोवा में भारत की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। माइकल को 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में 'सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से नवाजा जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की है। 
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्स (पहले टि्वटर) पर एक पोस्ट साझा किया है। अनुराग ने इस पोस्ट में लिखा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि महान हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता माइकल डगलस को 54वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में प्रतिष्ठित सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।'
 

गोवा में इस दिन होगा आयोजन
उन्होंने आगे लिखा, 'हमारे देश के प्रति उनका गहरा प्रेम जग जाहिर  है और हम IFFI54 में हमारी समृद्ध सिनेमाई संस्कृति और अनूठी परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए दक्षिण एशिया के सबसे प्रमुख फिल्म महोत्सव में उनका, कैथरीन जेटा जोन्स और उनके बेटे का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।' यह फिल्म महोत्सव का 54वां संस्करण है। इसका आयोजन गोवा में 20 नवंबर से 28 नवंबर के बीच किया जाएगा। बता दें कि सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड उन लोगों को दिया जाता है। सिनेमा की दुनिया को जिनके असाधारण योगदान ने बहुत समृद्ध और उन्नत किया है।
विज्ञापन


हिंदू का रोल निभा चुकीं ये हसीनाएं हैं मुस्लिम
विज्ञापन


इन फिल्मों नजर आ चुके माइकल
79 वर्षीय अमेरिकी अभिनेता माइकल डगलस दो बार ऑस्कर विजेता रह चुके हैं। इसके साथ ही वह पांच बार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके हैं। वर्ष 1966 में 'कास्ट ए जाइंट शैडो' से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी बेहतरीन फिल्मों में 'वॉल स्ट्रीट' (1987), 'बेसिक इंस्टिंक्ट' (1992), 'द अमेरिकन प्रेसिडेंट' (1995), 'ट्रैफिक' (2000), इट रन्स इन द फैमिली (2003) और 'बिहाइंड द कैंडेलब्रा' (2013) जैसी कई फिल्में शामिल हैं। अभिनय के अलावा उन्होंने  'वन फ्लू ओवर द कूकूज़ नेस्ट' (1975), 'द चाइना सिंड्रोम' (1979), और 'द गेम' (1999) जैसी शानदार फिल्मों का निर्माण भी किया है।

Dhak Dhak Review: दीया और फातिमा बनी फिल्म की कमजोर कड़ियां, रत्ना पाठक शाह पर आई कहानी संभालने की जिम्मेदारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें