फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: हॉकी खिलाड़ी के कमेंट पर फूट-फूटकर रोईं उर्फी जावेद, बोलीं- आप जैसे लोगों की वजह से...

Fri, 23 Dec 2022 08:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उर्फी और युवराज के बीच झगड़ा तब शुरू हुआ, जब एक पैपराजी ने सोशल मीडिया पर उर्फी का वीडियो शेयर किया।
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने स्टाइलिश लुक्स और बोल्डनेस की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उर्फी अपने मुताबिक जीने वाले लोगों में शुमार हैं। हालांकि, कई बार उर्फी को अपने फैशन के चलते आलोचना भी झेलनी पड़ती है। लेकिन, उर्फी सभी को बखूबी जवाब देना भी जानती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हाल ही में उर्फी का झगड़ा भारत के हॉकी प्लेयर युवराज वाल्मीकि से हुआ। दोनों के बीच तकरार इस कदर बढ़ी कि उर्फी रो पड़ीं। क्या था पूरा मामला आइए जानते हैं... 

विज्ञापन


उर्फी और युवराज के बीच झगड़ा तब शुरू हुआ, जब एक पैपराजी ने सोशल मीडिया पर उर्फी का वीडियो शेयर किया। युवराज ने इस वीडियो पर आपत्तिजनक कमेंट किया, जो उर्फी को बिल्कुल पसंद नहीं आया। बता दें कि वीडियो में उर्फी के दुबई में गिरफ्तार होने की बात थी। युवराज ने इस पर कमेंट लिखा, 'थैंक यू दुबई। प्लीज इसे अपने पास हमेशा के लिए रख लो।'
विज्ञापन

Pitchers S2 Review: जहां संघर्ष नहीं वहां प्रगति भी नहीं है, युवाओं को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देती वेब सीरीज
विज्ञापन


युवराज के इस कमेंट पर उर्फी ने तगड़ा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'तुम्हें मेरे कपड़ों से इतनी दिक्कत है और फिर भी मेरे पर्सनल पेज पर मैसेज करते हो। वैसे मेरे पास अभी भी तुम्हारे भेजे मैसेज के स्क्रीनशॉट हैं।' इसके बाद एक मीडिया संस्थान से उर्फी जावेद के बारे में बात करते हुए युवराज ने कहा, 'उर्फी का दिमाग खराब हो गया है। मैंने कभी ये नहीं कहा, लेकिन वो सही में एक कलंक हैं। अगर उसके पास मैसेज हैं तो वो उन्हें शेयर कर सकती है। मैंने पैपराजी की पोस्ट पर इसलिए कमेंट किया था ताकि उर्फी को प्रमोट करना बंद किया जाए। एक इंसान को समझ होनी चाहिए कि कौन-सा कपड़ा कब और कहां पहना जाता है।'

Filmy Wrap: हनी सिंह ने अपनी मानसिक सेहत पर की बात और 'कुत्ते' का पहला गाना रिलीज, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

उर्फी जावेद ने हॉकी प्लेयर के कमेंट के साथ-साथ अपना एक वीडियो भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर डाला है। वीडियो में युवराज को जवाब देते हुए उर्फी जावेद रो भी पड़ीं। उन्होंने कहा कि युवराज एक पब्लिक फिगर हैं। उनका उर्फी के कपड़ों पर कमेंट करना ज्यादा लोगों तक पहुंचता है और इसका सोशल मीडिया यूजर्स पर असर भी पड़ता है। उर्फी का यह भी कहना है कि युवराज जैसे लोगों की वजह से दूसरों में उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी देने की हिम्मत आती है। साथ ही उन्होंने कहा कि 'युवराज को ये सब बंद कर देना चाहिए। कौन हैं युवराज वाल्मीकि?' बता दें कि 33 वर्षीय युवराज वाल्मीकि भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं। उन्हें प्रिंस ऑफ इंडियन हॉकी भी कहा जाता है।
Honey Singh: 'बेशरम रंग' विवाद पर हनी सिंह ने दी प्रतिक्रिया, बोले- लोग संवेदनशील हो गए हैं...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें