फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scam 2003: स्टांप पेपर घोटाले के दोषी तेलगी पर बनी सीरीज पर नहीं लगेगी रोक, मुंबई की अदालत ने खारिज की याचिका

Fri, 23 Dec 2022 06:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्टांप पेपर घोटाले के मुख्य आरोपी तेलगी के घोटाले पर बनी वेब सीरीज 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Scam 2003 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी स्टांप पेपर घोटाले के दोषी दिवंगत अब्दुल करीम तेलगी पर आधारित वेब सीरीज पर अस्थाई रोक लगाने से अदालत ने इनकार कर दिया है। मुंबई की एक अदालत ने शुक्रवार को सीरीज पर अस्थाई रोक लगाने वाली याचिका खारिज कर दी है।  

विज्ञापन


बता दें कि अब्दुल करीम तेलगी की बेटी सना इरफान ने इस वेब सीरीज के खिलाफ मुंबई सिविल कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन, कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए वेब सीरीज की स्क्रीनिंग पर लगाने से मना कर दिया। स्टांप पेपर घोटाले के मुख्य आरोपी तेलगी के घोटाले पर बनी वेब सीरीज 25 दिसंबर को रिलीज होगी। इस वेब सीरीज का पूरा नाम 'स्कैम 2003: द क्यूरियस केस ऑफ अब्दुल करीम तेलगी' है।
Kuttey Song: 'आवारा डॉग्स' की बीट पर अर्जुन कपूर के साथ तब्बू ने की कदमताल, फिल्म 'कुत्ते' का पहला सॉन्ग रिलीज
विज्ञापन


तेलगी की बेटी ने इस वेब सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। बेटी ने यह दावा किया कि इस प्रोजेक्ट के लिए मेकर्स ने परिवार की सहमति नहीं ली थी। उनके वकील ने कहा कि अंतरिम राहत की उनकी याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया था, हालांकि विस्तृत आदेश अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। एडवोकेट माधव थोराट के जरिए दायर अपने केस में सना ने आरोप लगाया कि यह सीरीज एक किताब पर आधारित है, जिसमें तथ्यात्मक त्रुटियां थीं। साथ ही दावा किया गया है कि वेब सीरीज परिवार के निजता, गरिमा और स्वाभिमान के अधिकार का उल्लंघन है।
विज्ञापन

Adivi Sesh: अदिवि शेष ने खोले तेलुगू इंडस्ट्री के दिलचस्प राज, बोले- यहां आउटसाइडर्स को नहीं मिलते लीड रोल?

तेलगी को 2004 के कई करोड़ रुपये के फर्जी स्टांप पेपर घोटाले से जुड़े कई मामलों में दोषी ठहराया गया था। उसे 30 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। अक्तूबर 2017 में जेल की सजा काटते हुए बेंगलुरु में तेलगी का निधन हो गया।
Sonu Sood: जानलेवा बीमारी से जूझ रहे अथर्व के मसीहा बने सोनू सूद, कहा- मुंबई पहुंचने से पहले शुरू होगा इलाज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें