दम लगा के हईशा में भूमि और आयुष्मान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि कहती हैं, "अगर लोगों को मैं साड़ी में खूबसूरत लगती हूं, तो मेरे लिए यह बहुत बड़ा कॉम्प्लीमेंट है। मौका मिलते ही मैं साड़ी पहनना पसंद करती हूं और शुक्र है कि मेरी फिल्मों में मुझे कई बार साड़ियां पहनने का मौका भी मिला। मुझे खुशी है कि लोग मेरे साड़ी वाले एक और लुक को पसंद कर रहे हैं। मुझे ‘पति पत्नी और वो’ वाले लुक में बहुत प्यार मिला था और मुझे यकीन है कि इस वाले लुक पर भी लोग अपना प्यार बरसाएंगे।”
दम लगा के हईशा में भूमि और आयुष्मान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘गोविंदा नाम मेरा’ में भूमि को विक्की कौशल के साथ पेयर किया गया है। 10 जून 2022 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के बारे में भूमि कहती हैं, “साड़ियों के लिए मेरा प्यार मेरे सिनेमाई सफर की शुरुआत के साथ ही पैदा हो गया था। इसकी एक बड़ी वजह यह भी रही कि मेरे प्रशंसक साड़ियों में मुझे बहुत चाहते हैं। ‘पति पत्नी और वो’ के बाद फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को लेकर मुझे मिल रहे संदेश मेरी इस सोच को पुख्ता करते हैं कि साड़ी ही सबसे आकर्षक, मनमोहक और कामुक परिधान है।”